देहरादून। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के नजदीक ही अब उत्तराखंड सदन का निर्माण होगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने इसके लिए पूर्व में आवंटित 4700 वर्गमीटर के भूखंड के स्थान पर अब 5253.30 वर्ग मीटर का भूखंड उत्तराखंड सरकार को आवंटित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया है।
इस बीच मुख्यमंत्री धामी ने इससे बड़े भूखंड का आग्रह किया, जिसे उप्र सरकार ने स्वीकार कर लिया। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के संपत्ति प्रबंधक मुकेश पाल की ओर से उत्तराखंड सरकार को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि पूर्व में आवंटित भूखंड के स्थान पर अब 5253.30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल का भूखंड उत्तराखंड सरकार को आवंटित किया गया है।
यह भूखंड श्रीराम मंदिर के नजदीक ही है। राज्य सरकार इस भूखंड में उत्तराखंड सदन का निर्माण कराएगी। पत्र के अनुसार सरकार को यह कार्य पांच वर्ष की अवधि के भीतर पूर्ण कराना होगा।

More Stories
जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं
भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल