ऋषिकेश। उत्तराखंड की प्रसिद्ध चार धाम यात्रा आज से आरंभ हो रही है। चार धाम यात्रा के लिए आज तीर्थ यात्रियों का पहला जत्था ऋषिकेश से रवाना होगा। चार धाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह नजर आ रहा है। ऋषिकेश के यात्रा ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण के लिए दूसरे दिन भी तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी है।
शुक्रवार 10 में को श्री गंगोत्री धाम, श्री यमुनोत्री तथा श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। 12 को श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण की व्यवस्था अनिवार्य की गई है। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण पूर्व में ही खोल दिए गए थे।
आफलाइन पंजीकरण भी आरंभ
बुधवार से ऋषिकेश तथा हरिद्वार में आफलाइन पंजीकरण भी आरंभ कर दिए गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। गुरुवार को ऋषिकेश से चार धाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना किया जाएगा, जिसके लिए सभी तैयारी की गई है।

More Stories
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया