हल्द्वानी: अमेरिका में प्रतिबंधित दवाइयां (ड्रग्स) बेचने व मनी लांड्रिंग के आरोपित बनमीत नरूला के घर प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को रातभर तलाशी ली। शनिवार की सुबह पांच बजे यानी 24 घंटे बाद टीम वापस लौट गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ईडी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। साथ ही बनमीत के एक परिवारिक सदस्य को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।
इधर, बनमीत हल्द्वानी का रहने वाला है, इसलिए शुक्रवार की सुबह पांच बजे ईडी व देहरादून पुलिस यहां पहुंची। घर की घेराबंदी कर तलाशी शुरू कर दी थी। बनमीत के परिवारजनों से रातभर पूछताछ करती रही। कई महत्वपूर्ण दस्तावेज की जांच की।
बैंक में लेनदेन के मामले की जांच के लिए दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। स्थानीय पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार की सुबह पांच बजे ईडी की टीम हल्द्वानी से लौटी है। अपने साथ बनमीत के परिवार के तरविंदर सिंह को अपने संग ले गई।

More Stories
बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी
एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास