हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम जारी है। सेना एवं यात्रा को संचालित करने वाले गुरुद्वारा ट्रस्ट के सेवादार बर्फ के बीच में से रास्ता बनाते हुए श्री हेमकुंड साहिब की पवित्र भूमि पर पहुंचे। सेना के 35 सदस्य एवं ट्रस्ट के 15 सेवादारों की मौजूदगी में यहां अरदास के बाद गुरुद्वार प्रांगण के मुख्य द्वार को खोला गया।
गुरुद्वारे का मुख्य द्वार खुलने के साथ ही हेमकुंड साहिब से नीचे की और मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। मौसम साफ होते ही सेना के जवानों और गुरुद्वारे के सेवादारों ने हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया था। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग घांघरिया से दो किमी आगे अटलाकोटी ग्लेशियर प्वाइंट से आगे बर्फ से ढका हुआ है।
सेना के जवान और सेवादार रविवार को गोविंदघाट से घांघरिया के लिए रवाना हुए थे। उन्हें सोमवार को बर्फ हटाने का काम शुरू करना था, लेकिन मौसम खराब होने से सोमवार को काम नहीं हो पाया। मंगलवार को मौसम साफ रहा। जिसके बाद सेना के जवानों और सेवादारों ने पहले मार्ग का निरीक्षण किया और फिर बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया।

More Stories
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार