डोईवाला: जम्मू कश्मीर के लेह में तैनात मेजर प्रणय नेगी का पार्थिव शरीर कान्हरवाला निवासी उनके आवास पर गुरुवार सुबह लाया गया। बलिदानी का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया जाएगा। बलिदानी को सरकार की ओर से वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पुष्प चक्र अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
रात्रि को अपनी पोस्ट पर तैनाती के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने पर उनका निधन हो गया। जिसकी सूचना मंगलवार प्रातः दस बजे सेना के अधिकारियों की ओर से उनके स्वजनों को फोन पर दी गई । मेजर प्रणय नेगी मूल रूप से थाती ड़ागर कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल जनपद के निवासी हैं। वह 94 मीडियम रेजिमेंट में तैनात थे।
वह अपने पीछे माता-पिता दो अविवाहित बहन ,पत्नी व डेढ़ साल का बच्चा अपने पीछे छोड़ गए हैं। स्कूली शिक्षा के समय उन्हें बेस्ट स्टूडेंट के रूप में राष्ट्रपति ने सम्मानित भी किया था। वह बड़े ही होनहार और मृदुभासी थे।

More Stories
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार