April 22, 2026

Spasht Bharat

न्यूज़ पोर्टल

सीएम योगी के एक फोन पर, क‍िडनैप हुए अखि‍लेश को चंद घटों में पुल‍िस ने क‍िया बरामद

लखनऊ। अखिलेश सिंह चौहान के अपहरण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेघालय के मुख्यमंत्री से गुरुवार दोपहर बात कर सकुशल बरामदी की बात कही थी। वहीं बाघमारा की पुलिस ने अखिलेश को जंगल से अभियान चलाते हुए पूर्व उग्रवादी के चंगुल से सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

बाघमारा की पुलिस ने बताया कि अखिलेश पूरी तरह से ठीक हैं। मंगलवार देर रात करीब 1.40 पर अखिलेश को दक्षिण गारो पहाड़ियों के पास एनएच-217 पर निर्माणाधीन रोंगडिक पुल के पास उसके अस्थायी टेंट से कुछ लोगों के समूह ने अपहरण कर लिया था। सिजु पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरु की।

पुलिस ने बताया कि अखिलेश का अपहरण एक पूर्व उग्रवादी समूह ने किया था। दो लोगों को पकड़ा गया है। दो और की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि अखिलेश की सुरक्षा जरूरी थी। इसलिए अभियान के दौरान पहले उनको सुरक्षित किया गया। फिर आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बताया कि अखिलेश के रिहाई के बदले निर्माण कंपनी से फिरौती वसूलना चाहते थे।