उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा का मानसून सत्र 21 से 23 अगस्त तक होगा। इसे लेकर विपक्ष ने सत्र का समय बढ़ाने की मांग की थी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आज प्रेसवार्ता कर कहा कि विधानसभा सत्र कितने दिन चलेगा उसका निर्णय सरकार लेती है। टैक्स पेयर के पैसे से सत्र चलता है।
अब तक मिले 480 से अधिक प्रश्न
अब तक विधानसभा सचिवालय को पक्ष व विपक्ष के विधायकों की ओर से 480 से अधिक प्रश्न मिल चुके हैं। विभिन्न विभागों के माध्यम से सवालों का जवाब तैयार किया जा रहा है। तीन दिवसीय सत्र में प्रदेश सरकार अध्यादेश सदन पटल पर रखेगी।

More Stories
वीर विक्रम यादव नागरिक उड्डयन के नए महानिदेशक
धुरंधर 2 के मेकर्स पर स्क्रिप्ट चोरी का आरोप
रियान पराग की रणनीति में फंसे संजू सैमसन