March 30, 2026

Spasht Bharat

न्यूज़ पोर्टल

पूर्व पार्षद मनोज शंखवार ने छोड़ दिया भाजपा का साथ

फिरोजाबाद। बसपा के पूर्व प्रत्याशी सतेंद्र जैन सौली और भाजपा पार्षद मनोज शंखवार मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव के समक्ष सपा में शामिल हो गए। सोली बहुजन समाज पार्टी से 1998 से जुड़े थे। वर्ष 2023 में पार्टी ने उन्हें आगरा मंडल का प्रभारी बनाया था।

बसपा ने उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया था। वह प्रचार करने में लगे थे। इस बीच बसपा ने उनका टिकट काट कर आगरा निवासी पूर्व मंत्री चाै. बशीर को प्रत्याशी बना दिया। इससे सौली नाराज चल रहे थे। वहीं भाजपा पार्षद मनोज शंखवार दूसरी बार भाजपा की टिकट पर पार्षद बने हैं।