उत्तराखंड कांग्रेस आज विभिन्न मुद्दों को लेकर राजभवन कूच करेगी। प्रदेशभर से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पहुंच रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष करन माहरा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर मुखर होकर सड़कों पर उतरेगी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपस में एकता बना के रखनी है। आज के कूच को सफल तो बनाना है।
कांग्रेस विभिन्न मुद्दों को लेकर आज बुधवार को राजभवन कूच करेगी। राजपुर रोड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेशभर से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पहुंच रहे हैं। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष करन माहरा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं।
सह प्रभारी ने कहा कि बुधवार को राजभवन कूच में प्रदेश कांग्रेस, महानगर, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआइ, सेवादल एवं अन्य फ्रंटल संगठन के कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर भाग लेंगे।
कहा कि पार्टी ने विपक्ष में रहकर जिन मुद्दों की लड़ाई लड़ी है अब उसको अंतिम परिणाम तक पहुंचाने का वक्त आ गया है। उन्होंने राजभवन कूच कार्यक्रम को लेकर भी कार्यकर्ताओं और नेताओं को निर्देश दिए और कहा कि राजभवन कूच का उत्तराखंड सहित पूरे देश में जोरदार प्रदर्शन होगा।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार,प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला,प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, महिंद्रा नेगी गुरु, प्रदीप जोशी,याकूब सिद्दिकी आदि उपस्थित थे रहे।

More Stories
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई वन संसाधन प्रबंधन समिति की बैठक
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण