सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में विकास तो जरूरी है, लेकिन विरासत के संरक्षण के साथ इसको मूर्त रूप देना होगा। ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में सीएम ने कहा कि राज्य के विकास के साथ ही पर्यावरण और जलवायु में हो रहे परिवर्तन को रोकने की दिशा में वृहद कार्ययोजना भी तैयार की जा रही है।
इस परिसर को संजोने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महामना के सपने को साकार करने के लिए उस ऐतिहासिक धरोहर को भी संजोया जाएगा। परिसर को ध्वस्त किए बिना उन्होंने आयुर्वेद एम्स के लिए अलग से व्यवस्था बनाने के संबंध में जल्द ही कार्ययोजना तैयार करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जो भी विकास कार्य होगा, उसे विरासत के साथ बनाए रखने की प्राथमिकता के साथ किया जाएगा।

More Stories
रियान पराग की रणनीति में फंसे संजू सैमसन
जिलाधिकारी ने कोषागार में किया डबल लॉक कक्ष, अभिलेख, स्टॉक तथा मरम्मत कार्यों का निरीक्षण
मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी