मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी शनिवार तड़के दर्दनाक हादसे से दहल गई। यहां झड़ीपानी मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों की मौके पर मौत हुई और दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक घायल महिला का अभी दून हॉस्पिटल में इलाज हो रहा है। एसएसपी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त फोर्ड कार में कुल छह लोग सवार थे। दुर्घटनाग्रस्त फोर्ड कार में चार पुरुष और दो महिलाएं सवार थे। बताया गया कि चूनाखाल झाड़ीपानी मार्ग पर शनिवार सुबह पांच बजे एक वाहन कमल कॉटेज के समीप अनियंत्रित होकर नीचे सड़क पर उल्टा होकर गिरा।
अग्निशमन अधिकारी डीएस तड़ियाल ने बताया कि तीन कार सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है और तीन घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जिनमें से दो लोगों की और मौत हो गई है। सभी कार सवार देहरादून के एक शिक्षण संस्थान के छात्र बताए जा रहे हैं।
मृतक
- दिग्नश प्रताप सिंह, छात्र आईएमएस
- अमन राणा, छात्र आईएमएस सेलाकुई
- आशुतोष तिवारी, आईएमएस पासआउट
- हरद्यांश चंद्र, डीआईटी
- तनु रावत, आईएमएस
घायल
- नैंसी, निवासी मेरठ

More Stories
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार