पौड़ी गढ़वाल जिले के थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के मस्तराम घाट पर रविवार को गंगा नदी में डूबे साहिल गुप्ता (25) का शव एसडीआरएफ ने पशुलोक बैराज से बरामद किया। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। शव को ऋषिकेश पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
रविवार को आठ लोगों का ग्रुप दिल्ली से ऋषिकेश स्वर्गाश्रम घूमने आया था। मस्तराम घाट पर नहाने के दौरान साहिल गुप्ता पुत्र सुनील कुमार निवासी गौर सिटी टू ट्वेल्थ एवेन्यू नोएडा उत्तर प्रदेश और नेहा (29) पुत्री शिवदत्त निवासी पीलीभीत उत्तर प्रदेश नदी में डूब गए थे। अन्य चार को मौके पर राफ्टिंग गाइड द्वारा रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया था।

More Stories
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार