देहरादून में रानीपोखरी ग्राम पंचायत के प्रधान सुधीर रतूड़ी को 27 अप्रैल को काठमांडू(नेपाल) में प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 से नवाजा गया। स्थानीय लोगों और आसपास के गांव के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने उनके आवास व पंचायत घर जाकर प्रधान को फूल मालाएं पहनाई। उनके आवास से लेकर पंचायत घर रानीपोखरी तक बैंड-बाजे के बीच लोगो ने उनका स्वागत किया।
ग्राम प्रधान को यह पुरस्कार समाजसेवा के क्षेत्र और उनकी ग्राम सभा में बेहतर कार्य करने पर दिया गया है। ग्राम प्रधान रतूड़ी ने कहा कि उन्होंने रानीपोखरी में स्वच्छता, साक्षरता, पंचायत की आय बढ़ाने और मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता दी है।

More Stories
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार