ऋषिकेश। ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग साकनीधार के समीप सब्जी से लदा एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक गुरुवार की सुबह सब्जी से भरा एक ट्रक ऋषिकेश से हिंडोलाखाल के लिए जा रहा था। देवप्रयाग से पहले साकनीधार के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। ट्रक में सवार एक व्यक्ति सड़क पर ही कूद गया, जबकि दूसरे व्यक्ति वाहन के साथ ही खाई में जा गिरा।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि ट्रक 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया था।
दुर्घटना में अभिषेक रावत (22 वर्ष) पुत्र सोबन सिंह रावत जामनीखाल टिहरी गढ़वाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरा व्यक्ति सुरक्षित है।

More Stories
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ