देहरादून। प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा नेता व पूर्व गृह मंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत हर्ष एवं प्रसन्नता का क्षण है कि हम सभी के मार्गदर्शक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।
आडवाणी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष होने के साथ ही शुचिता और प्रतिबद्धता के सशक्त प्रतीक हैं। श्री राम मंदिर निर्माण आंदोलन में भी आपकी भूमिका एक मजबूत स्तम्भ के रुप में रही, जो हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। अपने दूरदर्शी नेतृत्व से भारत के विकास में उपप्रधानमंत्री, गृह मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में आपके द्वारा दिया गया अभूतपूर्व योगदान अविस्मरणीय है। केन्द्र सरकार द्वारा आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय अत्यंत अभिनंदनीय है।

More Stories
अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण